जिस भी कॉलेज का 2 सेमेस्टर,4 सेमेस्टर का रिजल्ट नहीं आया है वह अगले सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएंगे जल्द से जल्द इंटरनल असेसमेंट, प्रेक्टिकल सेशनल और प्रेक्टिकल का नंबर विलम्ब शुल्क के साथ अपडेट करें ताकि रिजल्ट आ जाए और छात्र अगले सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भर सके
1. मेजर विषय : 03 वर्षीय स्नातक में प्रवेश हेतु किसी एक संकाय (विज्ञान, कला व वाणिज्य) से केवल 02 मेजर विषयों का चयन करना अनिवार्य है। विद्यार्थी 02 ही मेजर विषयों के साथ 03 वर्षीय स्नातक पूर्ण करेगा। इस प्रकार, शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में केवल 02 विषयों का चयन विद्यार्थी द्वारा किया जायेगा।
2. माइनर विषयः स्नातक प्रथम वर्ष (प्रथम अथवा द्वितीय सेमेस्टर) में 01 माइनर प्रश्न पत्र का चयन करना अनिवार्य है। अन्तरिम व्यवस्था अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में माइनर प्रश्न-पत्र का चयन नहीं किया जायेगा, बल्कि यह माइनर प्रश्न पत्र स्नातक के द्वितीय सेमेस्टर में, इसके लिये पृथक से विषयवार निर्मित प्रश्न पत्रों (06 क्रेडिट) में से, चयन किया जायेगा।
3. वोकेशनल/कौशल विकास कोर्सः शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पूर्व की भांति 3 महाविद्यालय द्वारा संचालित वोकेशनल / कौशल विकास कोर्स (03 क्रेडिट) का चयन किया जायेगा।
4. सह पाठ्यक्रम (Co-curricular): शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में First Aid And Basic
Health (02 क्रेडिट) सह पाठ्यक्रम संचालित किया जायेगा।
5. इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 02 मेजर विषय, 01 वोकेशनल कोर्स
तथा 01 सह पाठ्यक्रम कोर्स संचालित किया जायेगा।
6. स्नातक द्वितीय सेमेस्टर व इसके बाद के सेमेस्टर में विभिन्न कोर्सेज के चयन के लिये पृथक से
नियमावली (2024-25) शीघ्र ही उपलब्ध करायी जायेगी।
7. शैक्षणिक सत्र 2024-25 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आंशिक परिवर्तन प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में नई नियमावली सक्षम निकायों के अनुमोदनोपरान्त शीघ्र ही उपलब्ध करायी जायेगी।
8. शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पूर्व के संचालित पाठ्यक्रमों (स्नातक/ स्नातकोत्तर) को पूर्ववत व्यवस्थानुरपर संचालित किया जायेगा।